फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मी ने महिला का तोड़ा हाथ

Mon, 12 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज थाना क्षेत्र के इलाहाबाद-कानपुर हाइवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार दोपहर सेल्समैन व बाइक सवार से मारपीट हो गई। सेल्समैन ने बाइक सवार को पीटना शुरू किया तो उसकी बहन ने बीच बचाव का प्रयास किया। इस पर सेल्समैन ने उसका हाथ तोड़ दिया। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


   कशिया पूरब निवासी मनोज पटेल रविवार दोपहर अपनी बहन रीता सिंह को ससुराल से लेकर घर लौट रहा था। इलाहाबाद रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप में वह अपनी बाइक में तेल भराने गया। उसने गाड़ी में दो सौ रुपये का पेट्रोल भरवाया। मनोज ने घटतौली की शिकायत की तो सेल्समैन भड़क गया। इसका मनोज ने विरोध किया तो सेल्समैन ने पीटना शुरू कर दिया। मनोज की बहन रीता ने बीच बचाव के दौड़ी। इस पर सेल्समैन ने पंप उसकी हाथ पर दे मारा।

इससे उसका दाहिना हाथ टूट गया। रीता के शोर मचाने पर मनोज उसे बाइक पर बैठाकर एक निजी अस्पताल ले गया, वहां उसका इलाज चल रहा है। कोखराज एसओ विनोद यादव का कहना है कि इस तरह की घटना की उन्हें जानकारी नहीं है, न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें