फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी से भरा टेंपो पलटा, खलासी की मौत

Tue, 06 Dec 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
इलाहाबाद सरायअकिल मार्ग पर तिल्हापुरमोड़ के समीप सोमवार की भोर सवारी से भरा तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। उधर हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खलासी की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


मंझनपुर कस्बे के चकनगर मोहल्ले का रहने वाला मोहम्मद साकिब (20) पुत्र मोहम्मद इकबाल टेंपो में खलासी का काम करता था। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम वह कस्बे से सवार लेकर मनौरी शादी समारोह में शामिल होने के लिए चालक के साथ गया था। सोमवार की सुबह करीब तीन बजे वह मनौरी से मंझनपुर लौट रहा था। इलाहाबाद-सरायअकिल मार्ग पर तिल्हापुरमोड के समीप निर्माणाधीन पुल के समीप टेंपो सड़क  किनारे गड़े ड्रम से टकराकर पलट गया। हादसे में मोहम्मद साकिब टेंपो के नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो में बैठी सवारियां बाल-बाल बच गई। हादसा देख स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से खलासी के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें