भरवारी से मंझनपुर सवारी भर कर आ रही एक टेंपो बिसारा के पास अनिंयत्रित होकर पलट गई। आसपास मौजूद लोगोें ने घायलों को टेंपो से निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर तीनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकोें ने उन्हें एसआरएन इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे से एक टेंपो सवारी भर कर मंझनपुर के लिए आ रही थी। टेंपो जैसे ही बिसारा गांव के पास पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार भरवारी निवासी शांती गिरी, मंझनपुर निवासी झल्लू, भरवारी निवासी फूलचंद्र और करारी निवासी नत्थू समेत लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो पलटने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आस पास मौजूद लोगों ने भाग कर टेंपो मेें फंसे घायलोें को निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां पर तीन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद एसआरएन के लिए रेफर कर दिया।