फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ गैंगरेप कर वायरल किया वीडियो

Thu, 20 Jun 2019 11:55 PM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
rape shimla - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
 इलाके की एक किशोरी का अपहरण कर अप्पे चालकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। सोमवार शाम ग्रामीणों ने एक दरिंदे को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दिया है।
विज्ञापन


     सरायअकिल क्षेत्र की एक 15 वर्षीय लड़की सोमवार शाम कपड़ा खरीदने पास की बाजार गई थी। लौटते वक्त बाजार से कुछ दूरी पर खड़ी होकर वह साधन का इंतजार करने लगी। उसने बताया कि तभी दो अंजान युवक मुंह दबाकर उसे खेतों की ओर घसीट ले गए। दोनों ने बारी-बारी दुराचार किया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो पर लड़की के गांव वालों की नजर पड़ी तो वह बिफर पड़े। मोबाइल नम्बर के आधार पर कुछ युवकों ने एक आरोपी की शिनाख्त अप्पे चालक के रूप में कर ली। बताया जाता है कि गुरुवार शाम चालक किशोरी के गांव की ओर गया था। गांव वालों ने पकड़कर उसे जमकर पीटा।

फिर पुलिस के हवाले कर दिया। अभी तक पीड़िता और उसके परिजन लोकलाज के डर से मुंह नहीं खोल रहे थे। हंगामा होने के बाद पीड़ित लड़की ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस दूसरे दरिंदे की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखकर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें