तमकुहीराज। क्षेत्र के खुदरा गांव निवासी बलदेव (18) ने गुरुवार को पिता की डॉट से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। परिजनों को तब जानकारी हुई जब उसकी हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी तमकुही ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।