फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर से चोरों ने उड़ाए नकदी व गहने

Thu, 21 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बेखौफ चोरों ने मंगलवार की रात करारी के सोनारन का टोला मुहल्ले के एक शिक्षक का घर खंगाल लिया। दीवार फांदकर घर में घुसे चोर 3500 रुपये के अलावा गहने, कपड़े आदि लाखों रुपये का सामान उठा ले गए। भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना करके रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, गांव में हुई चोरी की घटना से कस्बे के लोगाें में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के सोनारन टोला निवासी कृष्ण कुमार सिंह गौतम पेशे से शिक्षक हैं। उनका मूल निवास खागा है वह करारी के सोनारन टोला मुहल्ले में किराए का मकान लेकर रहते हैं। रात में वह बरामदे में सो रहे थे। दीवार फांदकर चोर उनके घर में कूद गए। कमरों का ताला तोड़कर 3500 रुपये, सोने का दो झुमका, मंगलसूत्र दो जोड़ी, 8 अंगूठी सोने की, 14 सोने की लाकेट के अलावा करीब 500 ग्राम चांदी के गहने, कपड़े, बर्तन आदि सामान उठा ले गए।

सुबह उठने पर कमरों के ताले टूटे और कीमती सामान गायब देख शिक्षक के होश उड़ गए। चीख-पुकार पर कस्बे वालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर करारी पुलिस भी कस्बे में पहुंची। मौका मुआयना करके पुलिस ने शिक्षक से पूछताछ भी की। साथ ही भुक्तभोगी से तहरीर लेकर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्थानीय उचक्कों पर ही घटना को अंजाम देने का शक जाहिर किया है। उधर, मंगलवार की रात हुई घटना से मुहल्ले वाले भी सहमे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं होने से चोर-उचक्के बेखौफ हैं। इसी वजह से रोजाना किसी न किसी गांव में चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें