फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धदशा में युवक की मौत

Mon, 25 Apr 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरामुफ्ती के  हैदरगंज गांव में शनिवार की रात युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सुबह युवक की लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली। बताया जा रहा है कि रात में पत्नी और बच्चों को ससुराल में शादी समारोह में छोड़ने के बाद वह घर चला आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हैदरगंज गांव निवासी संदीप प्रजापित (35) पुत्र राम नारायण किसान है। शनिवार को पत्नी और बच्चों को लेकर ससुराल धूमनगंज शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि पत्नी और बच्चों को ससुराल में छोड़ने के बाद रात में वह घर चला आया। चर्चा है कि शराब के नशे में संदीप रात में चुल्ले के सहारे फंदे से झूल गया। सुबह युवक के देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा युवक फंदे से लटक रहा था। चीख-पुकार सुन मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से पत्नी और बच्चों के साथ मां-बाप का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें