फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी

Tue, 03 Oct 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सदर कोतवाली के कांशीराम कालोनी (घना का पुरवा) में रविवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि उसकी मौत के बाद उसकी आंखें दान कर दी जाएं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


सेलरहा पश्चिमशरीरा निवासी कृष्णचंद्र केसरवानी (18) पुत्र गुलाब चंद्र केशरवानी कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर नौ के कमरा नंबर तीन में रहकर पढ़ाई करता था। मां की मौत के बाद से ही कृष्ण चंद्र केसरवानी कालोनी में रहने लगा था। रविवार देर रात वह दशहरा मेला घूमकर आया। इस पर पिता व भाई सुरेश ने उसको डांटा-फटकारा। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। रात में कृष्ण चंद्र ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले कृष्ण चंद्र ने सुसाइड नोट लिखा था। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि मुझसे जो भी गलती हो मुझे क्षमा कर देना। मेरी दोनों किसी भी अंधे व्यक्ति को प्रदान कर देना ताकि वह अपने पूरे जीवन को खुशहाल कर सके।

सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इससे कालोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुसाइड नोट की राइटिंग का मिलान उसकी कापी से किया गया। राइटिंग मिलान के बाद पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि डांटने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें