फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर वृद्ध ने दी जान

Sun, 10 Sep 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
महगांव में शनिवार दोपहर एक वृद्ध ने तालाब में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के महगांव का नोखेलाल (55) पुत्र शिवपाल गरीब मजदूर था। गांव के एक रसूखदार के यहां मेहनत मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाता था। लोगों का कहना है कि साल भर पहले कर्ज लेकर उसने बेटी की शादी की थी। इधर कुछ दिनों से उससे कर्ज चुकता करने को कहा जा रहा था।

कर्ज अदायगी में असमर्थ होने पर उसे कुछ नहीं सूझ रहा था। शनिवार दोपहर वह गांव के बाहर तालाब किनारे गया और छलांग लगा दी। गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें