फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी-डंडे से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Mon, 22 Dec 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। सड़क किनारे की बेशकीमती जमीन के विवाद में शनिवार की रात असरौली (पुरामुफ्ती) के युवक इब्ने अहमद उर्फ बच्चा को पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। रात में वह फसल की सिंचाई करके भतीजे के साथ घर लौट रहा था। हमलावरों की पिटाई से भतीजा भी घायल हुआ है। मारे गए युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अधेड़ और उसके चार बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, घटना के बाद गांव में तनातनी के मद्देनजर फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के असरौली गांव निवासी इब्ने अहमद उर्फ बच्चा शनिवार की रात करीब नौ बजे भतीजे के साथ फसल की सिंचाई करके घर लौट रहा था। साथ रहे भतीजे कैफी ने बताया कि जैसे ही दोनों गांव के समीप पहुंचे। पहले से घात लगाकर बैठे पांच लोगों ने लाठी-डंडे, सरिया आदि से हमला कर दिया। वह तो किसी तरह जान बचाकर चीखते-चिल्लाते वहां से भाग निकला। पर, हमलावरों ने उसके चाचा इब्ने अहमद (40) को दबोचकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। उधर, चीख-पुकार पर परिवार के लोगों के साथ ग्रामीण दौड़े, तो हमलावर भाग निकले थे। खून से लथपथ इब्ने को लेकर परिजन बेली हास्पिटल इलाहाबाद गए। जहां रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई। हत्या की खबर लगते ही सीओ, एसओ फोर्स लेकर गांव पहुंचे। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि सड़क किनारे जमीन के कब्जे को लेकर दोनों परिवार में दुश्मनी थी। इसी रंजिश में यह घटना हुई है।

पुलिस ने मारे गए युवक इब्ने के भाई मोहम्मद जावेद की तहरीर पर गांव के रहने वाले मासूक अहमद और उनके चार बेटों शाह फैसल, शाह फहद, शाह जमन, शाह सऊद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ रामेंद्र तिवारी ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि मारे गए इब्ने अहमद की सड़क किनारे जमीन है। इस जमीन को मासूक अहमद लेना चाहता है। उसने इब्ने के परिवारवालों को पहले तो पैसों का लालच दिया। पर, जब उन लोगों ने बेचने से मना कर दिया, तो करीब सालभर पहले मासूक आदि ने जमीन पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर एक बार जमीन खाली भी करवाई थी। पर, विपक्षियों ने दुबारा कब्जा कर लिया। तभी से इन दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें