फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर शिक्षक की मौत

Mon, 22 Dec 2014 12:12 AM IST
छत से गिरकर शिक्षक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र में रविवार को पतंग उड़ाने के दौरान असंतुलित होकर छत से गिरने से एक शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक की मौत से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ला काशीनगर निवासी 30 वर्षीय विपिन गुप्ता विकास खंड बिजुआ के सोनारीपुर विद्यालय में तैनात थे। इस समय वे पड़रिया तुला में एनपीआरसी का कार्य भी देख रहे थे। रविवार को अवकाश के चलते वे शाम को अपनी छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान वे असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गए। परिवार के लोग उन्हें आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विपिन गुप्ता अत्यंत मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। शिक्षक की मौत की खबर सुनते ही तमाम शिक्षक और बेसिक शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उनके आवास पर पहुंच गए। शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें