पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही विवाहिता ने अपने जीजा के प्यार में अंधी होकर अपनी दुधमुही बच्ची को छोड़ दिया। वह अपने जीजा के साथ चली गई। पत्नी की बेवफाई से पति की हालत खराब है। पति ने बच्ची को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने युवक को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के परसिया गांव के रहने वाले एक युवक ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर पत्नी द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने को लेकर गुहार लगाई। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का उसके जीजा से अवैध संबंध है। जिसके चलते वह अपनी छह माह की दुधमुही बच्ची को छोड़कर अपने जीजा के साथ चली गई। और एक दिन बाद वापस आई। पति ने इसका विरोध किया तो वह दोबारा जीजा के साथ चली गई।
घर में छह माह की बच्ची को छोड़ दिया। अपने जीजा के साथ मंझनपुर जाकर मेरे व मेरे परिवार के खिलाफ फर्जी तहरीर दे दी। जिससे भुक्तभोगी काफी परेशान है। अपनी दुधमुही बच्ची को लेकर अधिकारियों की चौखट का चक्कर लगा रहा है। पत्नी एवं उसके प्रेमी जीजा द्वारा फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने को लेकर भुक्तभोगी ने सोमवार को जिलाधिकारी से मिल कर न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। अपनी मां से बिछड़ने के बाद बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल है।