फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई को जिंदा भट्ठे में झोंक कर भाग आया युवक

Mon, 10 Apr 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
मैनपुरी के ईंट-भट्ठे में छोटे भाई को आग में झोंक कर उसका बड़ा भाई भाग आया है। साथियों ने इसकी सूचना मृतक की दादी को मोबाइल के जरिए दी थी। परिजन आरोपी का इंतजार कर रहे थे। रविवार को आरोपी रहीमपुर मोलानी गांव जैसे ही आया, उसको घेरकर परिजनों ने पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा। मौका पाते ही आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


   रहीमपुर मोलानी निवासी राजू प्रजापति की मौत हो चुकी है। राजू प्रजापति का बड़ा लड़का रमेश अपने छोटे भाई मुकेश (17) के साथ मेहनत मजदूरी करता है। रमेश की शादी हो चुकी है। चार दिन पहले रमेश अपने भाई मुकेश व अन्य लोगों के साथ मैनपुरी के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने गया। शनिवार की रात एक युवक ने मुकेश की दादी पार्वती देवी को मोबाइल पर जानकारी दी कि रमेश ने उसकी हत्या कर दी है। मुकेश को जलती भट्ठी में झोंक कर वह भाग निकला है। इतना सुनते ही पार्वती देवी के होश उड़ गए। इसकी जानकारी उन्होंने वहीं रह रहे मुकेश के चाचा छोटेलाल और कमलेश को दी। रविवार की दोपहर अचानक रमेश गांव आ गया।

जैसे ही वह गांव आया तो परिजनों ने उसको घेर लिया। कमलेश व छोटेलाल ने मारपीट कर उसका जुर्म कुबूल कराया। चाचा कमलेश व छोटेलाल ने बताया कि रमेश केवल इतना बता रहा था कि बस मार दिया। क्यों मारा, इसकी कोई वजह नहीं बता रहा है। इसी बीच मौका पाकर वह गांव से भाग निकला। दादी पार्वती का कहना है कि वह सोमवार को इस मामले की तहरीर करारी थाने की पुलिस को देंगी। करारी इंस्पेक्टर समीर सिंह ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें