फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की हेरोइन सहित महिला गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर

Mon, 10 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस ने पंजाब निवासी एक महिला को लाखों की हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान रूपेंद्र कौर के रूप में हुई और वो पंजाब के सुनाम की रहने वाली है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई हरनेक सिंह ने बताया कि शनिवार देर की रात उनकी टीम डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में वहां से आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान दिल्ली की ओर से एक बस आई जिसमें से एक संदिग्ध महिला उतरी। उनके साथ मौजूद महिला कर्मी को जब महिला पर शक हुआ तो उन्होंने उसे रोककर पूछताछ करनी चाहा, लेकिन वो रुकने की बजाए रास्ता बदलकर दूसरी ओर धीमे कदमों से चलने लगी। इस पर पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया तथा जब उसके पर्स की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि महिला दिल्ली से हेरोइन लेकर आई थी तथा इसे पंजाब में लेकर जाने वाली थी। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है । जो भी जांच में आएगा, उसी अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें