फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में चली गोली, दादा-नातिन जख्मी

Wed, 03 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र के जरऊवा गांव में पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल जमकर तांडव किया। इस दौरान गोली लगने से दादा और नातिन जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


कोखराज क्षेत्र के जरऊवा गांव में जवाहर लाल की पुरानी रंजिश पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से है। ताजे घटनाक्रम में बताते हैं कि  मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े 8 बजे विपक्षी लाठी-डंडे और अवैध असलहे से लैश होकर जवाहर लाल के घर पर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों  में वाद-विवाद शुरू होने के साथ मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के दौरान विपक्षी की ओर से चली गोली जवाहर लाल (60)पुत्र राम भरोसे और उसकी नातिन सोनाठी(3) पुत्री संतोष को जा धंसी।

गोली लगने से दोनों जख्मी हो गए। इसी के साथ गोली की आवाज सुनकर  गांव में हड़क ंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर एसओ कोखराज घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी मूरतगंज लाकर इलाज करवाया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना पुरानी रंजिश में हुई है। पड़ोस में पांच साल पूर्व एक हत्या हुई थी। उस घटना में इस परिवार के लोगोें की भूमिका मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें