फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिक्की का ताला तोड़ उड़ाया 20 हजार

Fri, 22 Jul 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
स्थानीय थाने के बेनीराम कटरा चौराहे पर एक शिक्षक का 20 हजार रुपये उचक्के ले उड़े । दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर उचक्कों ने घटना को अंजाम दिया। इसके साथ उचक्के कई जरूरी दस्तावेज भी उठा ले गए। शिक्षक ने मामले की तहरीर सरायअकिल थाने में दे दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाने के पिपरहटा निवासी राकेश कुमार यादव पुत्र राम प्रताप यादव बीआरसी सिराथू के गरीब का पूरा स्कूल में अध्यापक हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने बीओबी भरवारी से 20 हजार रुपये मध्याह्न भोजन का निकाला। पैसे को डिक्की में रखकर वह घर के लिए निकले।

सरायअकिल थाने के बेनीराम कटरा चौराहा पहुंचने पर वह बाइक खड़ी कर एक दुकान में मुगौरा खाने लगे। इसी बीच चोरों ने डिक्की तोड़कर उसमें रखा 20 हजार नगद, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड उड़ा दिया। दुकान से बाहर निकलने पर डिक्की खुली देख राकेश के होश उड़ गए। थाने पहुंचकर उसने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। तहरीर लेकर सराय अकिल पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें