फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनी में सवा लाख की चोरी

Thu, 27 Apr 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के भटपुरवा (रामपुर धमावा) गांव में मंगलवार रात बेखौफ चोर किसान का घर खंगाल ले गए। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने नगदी समेत सवा लाख के गहने पार कर दिए। घटना की जानकारी किसान के परिजनों को सुबह हुई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना के बाद रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सैनी कोतवाली क्षेत्र के भटपुरवा (रामपुर धमावा) गांव निवासी राजाराम पुत्र दीनानाथ किसान है। मंगलवार रात वह परिवार के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। रात दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे चोर कमरे का ताला तोड़ नगदी समेत करीब सवा लाख के गहने पार कर दिए। घटना की जानकारी किसान के परिजनाें को सुबह हुई।


घर का बिखरा सामान देख पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही मौके पर लोगों का मजमा जमा हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित किसान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, किसान के घर हुई चोरी की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत पसरी है। चोरी की घटनाओं में आई बाढ़ के लिए लोग पुलिस को निष्क्रियता को जिम्मेदार मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें