फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर समझकर मजदूर को पीटा

Sun, 05 Mar 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पइंसा के मोंगरी कड़ा में शनिवार की रात बारात आई थी। बारात में रोड लाइट उठाने के लिए फतेहपुर के धाता से एक मजदूर आया था। रात में ग्रामीणों ने मजदूर को चोर समझकर मारपीट कर अधमरा कर दिया। भोर में 100 डायल पुलिस ने मजदूर को गंभीर हालत में लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


    मोंगरी कड़ा निवासी झल्ली पुत्र बोरेलाल की बेटी पुष्पा की शनिवार की रात शादी थी। बारात फतेहपुर के धाता से आई थी। धाता से ही बारात में द्वारचार के लिए रोड लाइट मंगवाई गई थी। रोड लाइट उठाने के लिए धाता निवासी शंकरलाल (42) पुत्र गुड्डन भी आया था। द्वारचार के बाद सभी मजदूर वापस चले गए। शंकरलाल वहीं रुका। रात में गांव के भीतर शराब पीने के बाद वह अकेले जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचाकर उसे घेर लिया।

जब तक वह कुछ बता पाता ग्रामीणों ने घेरकर लाठी-डंडे से पीटकर कर लहूलुहान कर दिया। शंकरलाल जब बेसुध होकर गिर पड़ा, तब ग्रामीणों ने उसे छोड़ा। मजदूर को गंभीर हालत में छोड़कर ग्र्रामीण चले गए। भोर में किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। 100 डायल पुलिस पहुंची और खोजबीन कर घायल को थाने ले गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर ग्रामीणों को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन कोई नहीं आया। पइंसा एसओ राकेश सरोज ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मजदूर की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें