फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एमआर की मौत, साथी घायल

Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर कोखराज थाना क्षेत्र के धन्नी का पुरवा गांव के पास भीषण सड़क हादसे में एक एमआर की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से कानपुर से इलाहाबाद जा रहे थे। घटना सोमवार दोपहर में हुई। हादसे के बाद चालक भाग निकला।
विज्ञापन


कानपुर के दर्रा के रहने वाले आकाश त्रिपाठी (28) और शशांक अग्निहोत्री (30) पुत्रगण सर्वेश अग्निहोत्री एक दवा कंपनी में एमआर है। दोनों बाइक से सुबह इलाहाबाद जाने के लिए निकले। करीब डेढ़ बजे दिन में दोनों कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर कोखराज के धन्नी का पुरवा गांव के सामने से गुजर रहे थे। तभी अचानक सामने से आई पिकअप की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

पिकअप की बाडी भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर होते ही दोनों छिटककर सड़क पर जा गिरे। सड़क पर दूर तक दोनों रगड़ते चले गए। दोनों का शरीर खून से लहूलुहान हो गया। पिकअप के आगे बाइक फंस गई। जिससे चालक ने गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश की। उसे पकड़ कर लोगों ने जमकर मारा पीटा। इस दौरान पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह यादव उधर से गुजर रहे थे। इंस्पेक्टर ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल भेजा। तब तक आकाश त्रिपाठी की मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर ने मृतक के घरवालों को सूचना दी। कोखराज पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें