फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर तस्कर हैं राशिद व माजिद

Thu, 15 Sep 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज पुलिस पर कातिलाना हमला करने वाले राशिद व माजिद शातिर तस्कर हैं। दोनों के खिलाफ पशु तस्करी के साथ ही कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद से बौखलाई कोखराज पुलिस ने सिहोरी गांव समेत आसपास के गांवों में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। कार्रवाई के खौफ से सिहोरी गांव के अधिकांश लोग गांव छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


     सिहोरी गांव में दरोगा रामराज सिंह व सिपाहियों पर हमला करने वाले राशिद व माजिद शातिर हैं। दोनों के खिलाफ कोखराज में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों को हमला करने के लिए इन्हीं लोगों ने उकसाया। भीड़ उग्र हो गई तो इन्हीं दोनों ने सबसे पहले वार किया था। इसके बाद बेकाबू भीड़ ने पुलिस के होश उड़ा दिए। इस घटना में कोखराज एसओ ने सूझबूझ से काम लेते हुए अपने दरोगा व सिपाहियों को बचाया। घटना से तमतमाई पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सिहोरी के कई घरों में दबिश दी। इसके अलावा राशिद व माजिद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में उनकी रिश्तेदारियों में भी छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें