फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा चार की छात्रा से बंधक बनाकर की दरिंदगी

Sun, 21 Apr 2019 01:00 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली कक्षा चार की एक छात्रा को शुक्रवार शाम टॉफी खिलाने का लालच देकर पड़ोसी दुकानदार ने बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई भी की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दरिंदे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंझनपुर इलाके की एक 10 वर्षीय लड़की कक्षा चार की छात्रा है। उसके पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम छात्रा घर के समीप ही खेल रही थी। तभी पड़ोस में परचून की दुकान चलाने वाले युवक ने टॉफी का लालच देकर उसे अपने पास बुला लिया। इसके बाद दुकान के भीतर ही बंधक बनाकर दरिंदगी की। शोर मचाने पर बेरहमी से पिटाई की। रेप के बाद धमकाते हुए भगा दिया। घटना से डरी-सहमी छात्रा सिसकते हुए घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिवार वाले सन्न रह गए। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को रात में ही तहरीर दी। मामले में सीओ सिटी एसएन पाठक का कहना है कि एफआईआर लिखकर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। गिरफ्तारी के लिए कोतवाल को 24 घंटे की मोहलत दी गई है। ढिलाई बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें