फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने लूटी विवाहिता की अस्मत

Sat, 02 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्ते को कलंकित करते हुए करारी क्षेत्र के एक युवक ने भाभी की इज्जत तार-तार कर दी। शिकायत पर ससुरालवाले खामोश बने रहे तो देवर बार-बार मनमानी करने लगा। विवाहिता ने शिकायत की धमकी दी तो ससुरालवाले उसे बदचलनी का आरोप लगाते हुए पीटकर घर से निकाल दिया। इलाकाई पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। देवर की दरिंदगी की शिकार विवाहिता ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से की।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक मुंबई में रहकर नौकरी करता है। घर में उसकी पत्नी सास-ससुर, देवर के साथ रहती थी। विवाहिता का आरोप है कि देवर आए दिन छेड़खानी करता रहता था। उसने कई बार इसके लिए देवर को फटकार भी लगाई। इधर, बुधवार को परिवार के लोग गेहूं फसल की कटाई करने के लिए खेत में गए थे। घर में वह अकेली थी। तभी देवर घर आ गया। उसने उसे दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। खेत से सास-ससुर के लौटने पर उसने देवर की कारस्तानी उन्हें बताई। पर, सास-ससुर ने देवर को कुछ कहने के बजाय उसे ही इज्जत की दुहाई देते हुए चुप करा दिया। दूसरे दिन फिर से देवर ने उसके साथ जबरदस्ती की। जब उसने इसकी जानकारी मायकेवालों के साथ पुलिस को देने की बात कही तो सास, ससुर और देवर ने उसके ऊपर ही बदचलनी का आरोप लगाते हुए पीटकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची विवाहिता ने पिता के साथ करारी थाने जाकर घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि करारी पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को उसने मामले की शिकायत एसपी और अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी ने करारी एसओ को घटना की जांच करके युवक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें