फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार का प्रयास

Sun, 22 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा क्षेत्र के एक गावं की एक किशोरी से बृहस्पतिवार शाम पड़ोस का एक युवक खेत में खसीटकर ले ले गया। इसने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर गांववालों को आते देख युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी के पिता की तहरीर पर शुक्रवार सुबह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ का कहना है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एक गांव की रहने वाली पीड़ित किशोरी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब 6 बजे वह खेत की ओर गई थी। खेत से लौटते समय गांव के एक युवक ने अकेली देख पकड़ लिया। अश्लील हरकतें करते हुए उसे घसीटते हुए खेत की ओर ले गया। साथ ही दुराचार की कोशिश करने लगा। उसने शोर मचा दिया। इस पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल जाने लगे। ग्रामीणों को आते देख युवक शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी किशोरी को देकर भाग निकला। वहीं युवक की हरकतों से सहमी किशोरी किसी तरह घर पहुंची। इसने घटना की जानकारी मां और परिवार के अन्य सदस्यों को दी। गांव के ही युवक की मनमानी को सुनकर परिवार के लोग सन्न रह गए। शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और जानलेवा धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें