शुक्रवार रात पुलिस ने पूरनपुर मार्ग पर लौंगापुर जंगल के पास से जायलो कार और ट्रक में भरे प्रतिबंधित पशु पकड़ लिए। ट्रक में पटले लगाकर दो पार्टीशन बनाए गए थे। इस कारण दूर से देखने पर ट्रक खाली नजर आता था।
एसओ राजेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात गोला के गांव भुड़वारा से पूरनपुर की ओर ट्रक और कार से प्रतिबंधित पशु ले जाए जाने की सूचना मिली। सूचना पर घेराबंदी कर वाहनों को रोका गया तो ट्रक में सवार लोग मौके से भाग निकले। कार चालक को दबोच लिया गया। दोनों वाहनों में 17 प्रतिबंधित पशु भरे मिले, जिसमें चार की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पशु अस्पताल के प्रभारी डॉ. धीरज गंगवार मौके पर पहुंचे और पशुओं का इलाज किया। एसओ ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम और गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर वाहनों को सीज कर दिया गया है। पकड़े गए कार चालक उत्तराखंड के कस्बा किच्छा निवासी बिसरात को जेल भेजा जा रहा है।