फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 17 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम घर में घुस पड़ोसी ने युवती के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख सोमवार को को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शुक्रवार की शाम घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य लोग पड़ोसी के घर गए थे। बताया कि इसी दौरान अकेली देख पड़ोसी युवक बहाने से घर पहुंचा और दबोच कर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवक की दरिंदगी देख युवती चीखने-चिल्लाने लगी। युवती की चीखें सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक धमकियां देते हुए भाग निकला। उधर, युवक के चंगुल से छूटी युवती घर पहुंचे परिजनों को आपबीती बताई। युवती को अस्त-व्यस्त कपड़ों में देख परिजनों के होश उड़ गए। शनिवार की सुबह कोतवाली पहुंची पीड़ित युवती ने मामले की नामजद शिकायत कोतवाली पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस तहरीर लेने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख सोमवार को पीड़िता ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने सैनी कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें