फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का गोला बनी युवती, मौत

Fri, 07 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
 कौशाम्बी कोतवाली रजईपुर गांव में बुधवार की शाम एक युवती घर के भीतर आग का गोला बन गई। शाम युवती रसोई घर में खाना पका रही थी। युवती की चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और उसे आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां देर रात युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन


   कौशाम्बी थाना क्षेत्र के रजईपुर गांव की रहने वाली सिम्पी देवी(18) पुत्र हरीलाल बुधवार की सुबह रसोई घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे की चिंगारी उड़कर युवती के ऊपर पड़ गई। जब वह कुछ समझ पाती आग की चपेट में आ गई। घर के भीतर आग का गोला बनी युवती की चीख पुकार सुन घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिजन युवती को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने युवती की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद एसआरएन रेफर कर दिया। जहां देर रात युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें