फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुराचार

Mon, 24 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कौशाम्बी इलाके की एक युवती को दुल्हन बनाने का झांसा देकर युवक ने अस्मत लूट ली। साल भर पहले संगम नगरी से उनकी प्रेम कहानी की शुरूआत हुई थी। दो दिन पहले युवती ने मां को हकीकत बताई तो उनके होश उड़ गए। सोमवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।    
विज्ञापन

              
   कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय युवती साल भर पहले मां के साथ माघ मेले में संगम नगरी गई थी। यहां उसकी मुलाकात बारा (इलाहाबाद) के एक युवक से हुई। मददगार बन युवक ने किशोरी को पत्नी बनाने का सपना दिखाया और मोबाइल पर उससे बातचीत करने लगा। संगम नगरी से शुरू हुई प्रेम कहानी चलती रही। एक दिन युवक किशोरी के घर आ धमका। किशोरी ने बताया कि मां के खेत जाने पर युवक ने शादी करने की बात कही।

कहा कि घर वालोें से बातचीत हो गई है और वह शादी के लिए राजी हैं। इसी का झांसा देकर किशोरी का शारीरिक शोषण किया और भाग निकला। कुछ दिन बीतने के बाद जब युवक ने फोन पर बात करना बंद कर दिया तो पीड़िता ने मां को सच्चाई बताई। दो दिन पहले किशोरी मां के साथ युवक के गांव पहुंची तो युवक ने उसे पहचानने से ही इंकार कर दिया और दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। सोमवार को पीड़ित किशोरी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी वीके मिश्र ने एसओ कौशाम्बी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें