फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने मासूम बच्ची से की दरिंदगी

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोतवाली इलाके में चचेरे भाई ने नौ वर्षीय बच्ची के साथ शुक्रवार की शाम दरिंदगी की। खाना परोसने के लिए घर बुलाया था। बदहवास हालत में घर पहुंची बच्ची ने आपबीती परिजनों को बताई। पीड़ित पिता की तहरीर पर बुधवार को मंझनपुर कोतवाली पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


     मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली नौ वर्षीय मासूम बच्ची शुक्रवार की शाम घर के बाहर बैठी थी। परिवार के लोग घरेलू काम निपटा रहे थे। आरोप है कि चचेरे भाई रमेश ने बच्ची को खाना परोसने के बहाने अपने घर बुलाया। इसके बाद उसकी अस्मत लूट ली।

दरिंदगी के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। चचेरे भाई के चंगुल से छूटी बच्ची रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। चचेरे भाई की करतूत सुन परिजनों के होश उड़ गए। उलहना देने के बाद परिजन बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंचे। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी रमेश कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी टेवां हसमत अली ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बच्ची के साथ युवक द्वारा छेड़खानी किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें