फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरी में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 09 May 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी इलाके में शनिवार की दोपहर युवती के साथ दरिंदगी का प्रयास किया गया। घर से खेत जा रही युवती को पड़ोसी जबरन अमरूद की बाग में घसीट ले गया। चीखने-चिल्लाने पर आरोपी युवक कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। शाम मकदूमपुर चौकी पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन



पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शनिवार को खलिहान से भूंसा घर ला रही थी। खेप घर में रखने के बाद जैसे ही वह खलिहान के समीप अमरूद बाग पहुंची। तभी पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोसी युवक उसे जबरन बाग में उठा ले गया। और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। युवक की चंगुल में फंसी युवती खुद को बचाते हुए चीखने-चिल्लाने लगी। उधर युवती की चीख सुन गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।



ग्रामीणों को देख आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी युवती रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पड़ोसी की हरकत सुन घर वालों के होश उड़ गए। शाम पिता के साथ मकदूमपुर चौकी पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। युवती से तहरीर लेने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें