फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए में गिरकर बालिका की मौत

Sat, 09 May 2015 10:48 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला ऊंची भूड़ स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में स्थित कुंए में गिरकर एक बालिका की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंदिर परिसर में दोपहर के समय मोहल्ले के कई बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच खेलते समय ऊंची भूड़ निवासी हरेंदर की आठ वर्षीय पुत्री डिम्टी कुंए में गिर गई। बच्चों ने उसे कुंए में गिरते देखा तो शोर मचाने लगे। बच्चों की सूचना पर कुंए के आसपास तमाम लोग एकत्र हो गए। लोगों ने किसी तरह जान जोखिम में डालकर बालिका को बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने बालिका को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें