फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब तक शर्मसार होती रहेगी खाकी

Sun, 26 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कौशाम्बी की पुलिस लगातार कुछ न कुछ ऐसा कर रही है, जिससे महकमा शर्मसार हो रहा है। सैनी कोतवाली से इस सिलसिले की शुरूआत हुई तो यह सिलसिला थमा नहीं। सैनी पुलिस ने गंगा नदी में गोमती देवी की लाश फेंक दी थी तो कोखराज थाने की पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को छोड़ दिया था, जिसने बाद में गैंगरेप के बाद पीड़िता को मार डाला था। इन मामलों को लोग भुला नहीं पाए थे कि पिपरी पुलिस ने ऐसा कुछ किया कि रचना सिंह को मजबूरन आत्महत्या करनी पड़ी। पुलिस अब कोई सबक सीखेगी या फिर ये दस्तूर चलता रहेगा?
विज्ञापन


   सात जनवरी 2017 को सैनी कोतवाली के सिपाह गांव के सामने गंगा नदी किनारे सेलरहा पश्चिम की पूर्व प्रधान गोमती देवी की लाश मिली थी। इस लाश को पुलिस कर्मियों ने गंगा नदी में फेंकवा दिया था। दूसरे दिन मानिकपुर थाना क्षेत्र में लाश मिली तो मानिकपुर पुलिस ने लाश गायब करवा दी थी। मीडिया ने इस मामले को तूल दिया तो एसपी ने एसएसआई समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर जांच कराई। इसके बाद गोमती देवी की लाश मिली।

इस मामले का अभी तक खुलासा नहीं हो सका। इसके बाद आठ जनवरी को कोखराज के इमामगंज गांव के समीप एक महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। घटना के पहले महिला से छेड़खानी हुई थी। छेड़खानी के आरोपी को मूरतगंज चौकी पुलिस ने छोड़ दिया था। चौकी से छूटते ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था। इन घटनाओं को लोग भूले नहीं थे कि पिपरी के गांजा गांव की रचना सिंह भी पुलिस लापरवाही का शिकार हो गई।
विज्ञापन


मूरतगंज चौकी के दरोगा ने पिपरी में भी किया खेल
रचना सिंह प्रकरण में सस्पेंड हुए दरोगा राकेश शर्मा इसके पहले मूरतगंज चौकी में तैनात थे। यह वही राकेश शर्मा हैं, जिनके खिलाफ छेड़खानी के आरोपी को पुलिस चौकी से छोड़ने की जांच चल रही है। चौकी से छूटने के बाद ही आरोपी ने महिला की हत्या की थी। राकेश शर्मा के खिलाफ सीओ सिराथू की जांच अभी चल रही है। मकदूमपुर चौकी में उन्होंने आरोपी की तहरीर पर पीड़ित पक्ष के खिलाफ एफआईआर लिखी तो अधिकारी भी सकते में आ गए। यही कारण था कि एसपी ने बिना समय गंवाए इस मामले में कार्रवाई कर दी।

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस तैनात
रचना सिंह के आत्महत्या करने से ग्रामीणों में गुस्सा है। परिजनों के साथ ही गांव वाले पुलिस व आरोपियों के खिलाफ आगबबूला हैं। ग्रामीणों के तेवर को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा परिजनों को बार-बार यही दिलासा दिया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, साथ ही पुलिस कर्मियों के भी खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इसके बाद भी ग्रामीण पुलिस पर ही खुला आरोप लगाते रहे। हालात को देखते एसपी ने पुलिस फोर्स तैनात कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें