फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला: सोशल मीडिया ने मनाया काला दिवस

Sun, 17 Feb 2019 12:37 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों ने आतंकी घटना में मारे गए जवानों की शहादत को नमन करने के लिए अपनी प्रोफाइल पिक्चर में खुद की तस्वीर की जगह काला रिबन लगा डाला। आम और खास सभी में गुस्से का गुबार दिख रहा है।
विज्ञापन


आतंकी हमले को लेकर जिले के भर के लोगों ने अपने-अपने तरीके से गुस्से का इजहार किया। तमाम ऐसे लोग थे, जिन्होंने अपने प्रोफाइल पिक्चर में काला रिबन लगा लिया। व्हाट्सएप व फेसबुक पर आतंकवादियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली जा रही है। तमाम लोगों ने कहा अपनी पोस्ट में लिखा, अब वक्त आ गया है 56 इंच के सीना दिखाने का। शुभम लिखते हैं, 2019 के बाद वेलेनटाइनडे बंद करके उसका नाम शहीदी दिवस रखना चाहिए। इसे तरह के कमेंट से सोशल मीडिया रंग रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें