फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, तीन जख्मी

Sat, 09 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के परास गांव में दो गुटों मेें जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट  में गांव की महिला ग्राम प्रधान और दूसरे पक्ष से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष माजिद अली के पुत्र समेत दो युवक जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष से तहरीर मिलने के बाद घायलाेें को इलाज के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर में गांव में तनातनी का माहौल है।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के परास गांव में दो पक्षों के बीच होने वाला टकराव पुलिस-प्रशासन के लिए सिर दर्द बना रहता है। ताजे घटनाक्रम में बताते हैं कि शनिवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष माजिद अली समर्थकों और ग्राम प्रधान तबस्सुम बेगम के बीच टकराव हो गया। दोनाें पक्षों में जमकर लाठी, डंडा, लोहे का राड एवं हाकी चली। प्रत्यक्षदर्शियोें का कहना है कि सरेआम दोनों पक्षों  में हुई मारपीट से गांव में सनसनी मच गई। दोनों पक्षोें में हुई मारपीट  में ग्राम प्रधान तबस्सुम बेगम का सिर फू ट गया, जिससे लहूलुहान तबस्सुम बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

दूसरे पक्ष से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष माजिद अली का बेटा आशिक अली और उसका दोस्त इजराइल भी जख्मी हो गए। गांव में सरेआम हो रही गुंडागर्दी देखकर स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। दोनाें पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सैनी कोतवाली में तहरीर दिया है। तहरीर में  प्रधान की ओर से उनके पति मो. आवैश ने पुलिस को दी गई तहरीर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष माजिद अली के पुत्र आशिक अली और उनके आधा दर्जन साथियों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया है कि हमलावर ग्राम प्रधान को जान से मारने की नियत से आए थे।
विज्ञापन


इसी तरह दूसरे पक्ष से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे अरशद अली ने भी आधा दर्जन लोगाेें के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। तहरीर में सपा नेता के पुत्र का कहना है कि वह अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर सिराथू जा रहा था। ग्राम प्रधान  एवं उनके समर्थकों ने उसे सरेराह रोककर हमला किया। पुलिस ने घायलोें को इलाज के लिए भेज दिया है। घटना की जांच की जा रही है।

तनाव को देखते हुए पुलिस का पहरा
 सैनी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह का कहना है कि परास गांव में दो गुटाें में हमेशा वर्चस्व को लेकर तनातनी बनी रहती है। मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। गांव में ऐतिहातन पुलिस फोर्स लगा दी गई है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें