फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह थानेदारों पर होगी कार्रवाई

Sat, 09 Jul 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
समीक्षा
विज्ञापन
लापरवाह थानेदारों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अपराध समीक्षा बैठक में बोले एसपी
एसओ फरधान की सराहना कर दी शाबाशी  
एसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा कि लापरवाह थानेदार अपनी कार्यशैली को सुधार लें। सुधार न लाने वाले थानेदारों को किसी दशा में नहीं बक्शा जाएगा और उनकी आमद लाइन में दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने जिले में बेहतर कार्य करने पर एसओ फरधान तपेश्वर सागर की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी। बैठक में कावांड़ियों की सुरक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी थानेदारों को दिए। 
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसपी अखिलेश चौरसिया के तेवर काफी सख्त थे। उन्होंने थानेवार लंबित विवेचनाओं, अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गश्त व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अक्सर कुछ थानेदार आधी रात के बाद अपने आवासों में जाकर सो जाते हैं। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीओ और थानेदार खुद रात में सड़कों पर निकलें और चेकिंग के साथ क्षेत्र की गश्त व्यवस्था को भी परखें। एसपी ने बैठक में थाना फरधान के एसओ तपेश्वर सागर की खूब तारीफ की, बोले कि जिले में सबसे बेहतर कार्य एसओ फरधान का रहा है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि लापरवाह थानेदार अपनी कार्यप्रणाली बदलें। सुधार न लाने पर उन्हें लाइन का रास्ता दिखाया जाएगा। बैठक में उन्होंने सावन में जिले में आने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए और ईद सकुशल निपटाने के लिए सभी थानेदारों को बधाई भी दी। बैठक में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी एमपी सिंह, सीओ निघासन मोहम्मद इब्राहिम के अलावा सभी सीओ, कोतवाल और थानेदार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें