फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने अधेड़ को किया लहूलुहान

Tue, 02 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के उरई असरफपुर गांव में दबंगों ने एक अधेड़ के घर पर चढ़ कर जमकर हंगामा काटा। घर का सारा सामान नष्ट कर दिया। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने अधेड़ को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुलिस से किया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए भुक्त भोगी को थाने से भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर कौशाम्बी पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के  उरई असरफपुर गांव के रहने वाला जीतलाल पुत्र जोखू ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका गांव के ही रहने वाले पट्टीदारों से काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते 31 जुलाई को पट्टीदारों ने उसके घर में घुस कर गाली गलौच कर घर में तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया। भुक्तभोगी ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

भुक्तभोगी ने किसी तरह से जान बचा कर थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस से की लेकिन पुलिस ने भुक्तभोगी की रिपोर्ट लिखने के बजाए उसे डांट कर भगा दिया। भुक्तभोगी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर कौशाम्बी पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें