फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर वृद्ध की हत्या

Mon, 08 May 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के हुजरा शरीफ (अंबाई बुजुर्ग) गांव में शनिवार रात नौशाद (65) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुरानी रंजिश में घटना अंजाम देने की बात कही जा रही है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के हुजरा शरीफ (अंबाई बुजुर्ग) गांव का नौशाद (65) पुत्र अतीकउल्ला खेती किसानी करता था। नौशाद की पत्नी शबनम की दस साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। नौशाद के पांच बेटों व तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटे भी बाहर रहकर कमाई करते हैं। नौशाद का पड़ोसी गयास के बेटे छोटू से संपत्ति पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। गयास की 15 साल पहले हत्या हो चुकी है। इस मामले में नौशाद आरोपी था। शनिवार रात नौशाद कालोनी की छत पर सो रहा था।

रात करीब दो बजे नौशाद को कुछ लोगों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुन बगल के घर में सो रहा नौशाद का छोटा भाई मन्नान भागकर मौके पर पहुंचा। नौशाद के चीखने-चिल्लाने पर परिवार व गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। घायल नौशाद को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना सैनी कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद छोटे भाई मन्नान की तहरीर पर छोटू व एकलाख समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश मेें पुलिस ने दबिश दी  लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लगे। सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र ने बताया कि पुरानी रंजिश में वृद्ध की हत्या की गई है। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें