चरवा गांव में बुधवार की सुबह खेत की ओर गए युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। दो दिन पहले मामूली बात को लेकर हमलावरों से युवक का विवाद हुआ था। युवक को पिटता देख गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराते हुए हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
चरवा गांव निवासी नरेश कुमार प्रजापति का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। मंगलवार की सुबह पुरानी रंजिश में दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। इसी अदावत में बुधवार की सुबह खेत की ओर गए नरेश को पड़ोसी ने दबोच कर बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। युवक को पिटता देख खेतों में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर ननका और कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।