फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मजदूर की हत्या कर लाश घर में फेंक गए हत्यारे

Sun, 17 Feb 2019 12:52 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
इमामगंज। कोखराज कोतवाली के इमामगंज स्थित ईंट भट्ठे में मजदूरी करने वाले एक युवक की हत्या कर कातिल लाश उसके मड़हे में फेंक गए। कातिलों ने पेट में धारदार हथियार से हमला करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट्स को भी काट डाला था। मामले में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के तरीपर फरीदपुर गांव निवासी बृजभूषण (35) पुत्र होरीाल ईंट भट्ठा मजदूर है। वह अपनी पत्नी अनीता, चार बच्चों व साली के साथ कोखराज कोतवाली के इमामगंज स्थित असलम के भट्ठे में ईंट पथाई का काम करता था। पत्नी अनीता ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे समदा गांव का दिलीप उसे ईंट ढुलाई के लिए ले गया था। इसके बाद रात 12 बजे के करीब तीन लोग आए और बृजभूषण को चारपाई पर लिटाकर चले गए। बताया कि सड़क हादसे में बृजभूषण की मौत हो गई है। पत्नी का कहना है कि अंधेरा होने की वजह से वह तीनों को पहचान नहीं सकी। अनीता ने रात में ही घटना के बाद जानकारी साथी मजदूरों को दी।

मजदूरों में भट्ठा मालिक को खबर दी तो वह भोर में पहुंचे और पुलिस को खबर दी। सुबह पहुंची पुलिस ने देखा कि बृजभूषण के पेट में धारदार हथियार घोपा गया था। इसके अलावा उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी धारदार हथियार से प्रहार किया गया। मामले में पत्नी अनीता की तहरीर पर पुलिस ने समदा निवासी दिलीप सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटना को आशनाई से जोड़कर देख रही है। थानाध्यक्ष राकेश सरोज का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें