फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चटकी लाठियां, हवाई फायरिंग

Tue, 11 Apr 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कोखराज के मूरतगंज गांव में रविवार की शाम दो पक्ष आमने-सामने हो गए। पुरानी रंजिश में हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकी। इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


    कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज गांव निवासी जयचंद्र पुत्र माता प्रसाद का पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। रविवार की शाम अदावत में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। लाठी-डंडे के साथ दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। गोली की आवाज सुन गांव में भगदड़ मच गई। मारपीट में जयचंद, गुड्डू, रमेश कुमार समेत चार लोग जख्मी हो गए। दोनों परिवारों के बीच खून-खराबा देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस  ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें