फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई किशोरी से दुराचार

Fri, 26 Jan 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के एक गांव में खेत गई किशोरी के साथ दरिंदे ने दुराचार किया। दरिंदगी के बाद आरोपी  जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 16 जनवरी की दोपहर खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे युवक ने किशोरी को दबोच लिया। इसके बाद मुंह दबाकर अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। उधर, घर लौट रही पीड़ित किशोरी को आरोपी युवक के मददगार ने भी शिकायत करने पर परिवार समेत जिंदा फूंकने की धमकी दी।

बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो सभी सन्न रह गए। आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस 10 दिन तक आनाकानी करती रही। बृहस्पतिवार को एसपी के निर्देश पर कौशाम्बी थाने की पुलिस ने दुराचारी और उसके मददगार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें