फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा

Sat, 07 Jan 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के बसुहार गांव के सामने शुक्रवार दोपहर बाजार जा रहे चाचा-भतीजे को बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट लिया। चरवा के घूरी गांव निवासी बच्चालाल यादव पुत्र मेवालाल यादव शुक्रवार को अपने भतीजे कल्लू के साथ बाइक पर बैठकर सरायअकिल जा रहा था। सरायअकिल बाजार में बच्चालाल खरीदारी के लिए निकला था। जैसे ही दोनों बसुहार गांव के समीप पहुंचे। पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने तमंचा सटा दिया। इसके बाद एक बदमाश ने बच्चालाल के जेब में दो हजार रुपये लूटकर भाग निकला। वहीं सरायअकिल एसओ अनिल सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध है, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बदमाश गिरफ्तार
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम को गश्त के दौरान रोडवेज बस स्टेशन के समीप से इनामिया बदमाश संदीप पाल पुत्र बेड़ी पाल निवासी कोटिया को धर दबोचा। गिरफ्तारी न होने पर एसपी ने ढाई हजार का ईनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें