फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी के लिए आफत बना प्रेमजाल

Thu, 21 Jul 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती और किशोरियों को प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें ले भागने की घटनाएं जिले में बढ़ती जा रही हैं। पुलिस के आंकड़े में ही 7 महीने के अंदर बहला-फुसलाकर युवतियों को भगा ले जाने की 35 से ज्यादा वारदातें हुई हैं। इनमें से पुलिस सिर्फ 15 युवतियों को ही अब तक बरामद कर सकी है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में किशोरियां, युवतियां ही नहीं विवाहिता और कई बच्चों की मां बन चुकी औरतें भी प्रेम के जाल में फस रही हैं। तीन दिन पहले ही मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता अपने नौ बच्चों को छोड़कर लापता हो गई थी। अभी तक पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी है। इसी तरह से महीने भर में करारी इलाके की दो किशोरियां लापता हैं। घरवालों का आरोप है कि पड़ोस के ही युवक प्रेमजाल में फंसाकर ले भागे हैं। नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद भी अब तक पुलिस इन दोनों किशोरियों और उन्हें फुसलाकर ले भागने वाले युवकों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। युवक पड़ोस की किसी युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उन्हें शादी का झांसा देकर ले भागते हैं।

सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि कुछ दिन उनके साथ घूमने के बाद उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। ऐसी ही एक घटना अभी कुछ दिनों पहले मंझनपुर इलाके की सामने आई थी। यहां की एक किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक ले भागा था। उसके साथ मनमानी करने के बाद युवक उसे घर के सामने फेंक कर फरार हो गए। उपरोक्त घटनाएं सिर्फ बानगी हैं। जिले में जनवरी से लेकर जुलाई के बीच बहला-फुसलाकर युवतियों को भगा ले जाने की 35 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें से सिर्फ 15 युवतियों को ही अब तक पुलिस बरामद कर सकी है।
विज्ञापन


चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक युवक उसकी पत्नी को बहला फुसला का भाग ले गया है। पुलिस पति कीतहरीर पर प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता के पति ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया के वह 18 जुलाई को गैस सिलेंडर लेने बाजार गया हुआ था। इसी बीच उसकी पत्नी बच्चों से बाजार जाने का बहाना बनाकर घर में रखा सोने व चांदी के जेवरात लेकर मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ भाग गई। पुलिस पति की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

छात्रा से सरेराह छोड़खानी, दी तहरीर
 पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल गई 10 वीं की छात्रा के साथ घर लौटते समय एक गांव के पास सरेराह एक युवक ने छेड़खानी की। स्थानीय लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकला। छात्रा ने मामले की जानकारी घर जाकर परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और अज्ञात युवक के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस मामले के आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें