फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर गांव से बाप-बेटी का अपहरण

Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
 सैनी इलाके के नूरपुर मजरा परास गांव का अधेड़ और उसकी बेटी रविवार की शाम संदिग्धदशा में गायब हैं। दोनों खेत की ओर गए थे, तभी से उनका कुछ पता नहीं है। लापता अधेड़ की बड़ी बेटी ने पिता और बहन के अपहरण और हत्या की आशंका जाहिर की है। घटना से पूरे गांव में सनसनी मची है। सूचना पर सैनी कोतवाली पुलिस भी दोनों की खोजबीन में जुटी, लेकिन सुराग नहीं लगा।  
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी बद्री प्रसाद यादव रविवार की शाम अपनी छोटी बेटी सुधा देवी के साथ खेत की ओर गया था। तभी से दोनों संदिग्धदशा में गायब हैं। देर शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर पड़ोस के लोग खोजबीन में जुटे। रात करीब 9 बजे से लोग दोनों को तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद गांववालों ने उसकी शादीशुदा बड़ी बेटी गीता देवी को इसकी सूचना दी। ससुराल से मायके आई गीता देवी भी सोमवार को दिनभर पिता और छोटी बहन की तलाश में लगी रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार की शाम उसने सैनी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। उसने पिता और छोटी बहन के अपहरण और हत्या की आशंका जाहिर की है। बाप-बेटी के कथित अपहरण की सूचना से पुलिस भी सन्न रह गए।  सैनी कोतवाली इंसपेक्टर दिनेश सिंह सिपाहियों के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने अधेड़ के घर से लेकर खेत तक मौका मुआयना किया। गांववालों से भी पूछताछ की। वहीं लापता अधेड़ की बड़ी बेटी गीता ने पुलिस से घटना के पीछे पट्टीदाराें का हाथ होने की आशंका जताई है। उसने बताया कि वह सिर्फ दो बहन हैं। उसकी सहमति पर पिता ने छोटी बेटी सुधा के नाम जमीन की रजिस्ट्री कर दी थी, तभी से परिवार के कुछ लोग मनमुटाव रखने लगे हैं। एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मुखबिरों का जाल बिछाकर लापता बाप-बेटी की तलाश हो रही है। दोनों की बरामदगी के बाद ही घटना की असलियत का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें