फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए भाई बना दुश्मन

Thu, 14 Jan 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 जमीन की लालच में चरवा के नीमीसाना गांव में सगे भाई एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए हैं। एक भाई ने दूसरे के हिस्से की जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर उसे और उसकी बेटी, दामाद को जान से मारने की धमकी दी जाती है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर भुक्तभोगी ने एसपी से शिकायत की है। चरवा थाना क्षेत्र के नीमीसाना गांव निवासी रोशनलाल ने बताया कि वह दो भाई हैं।
विज्ञापन


दोनों अलग रहते हैं। उसे दो बेटियां हैं, दोनों की शादी हो चुकी हैं। वे ससुराल में परिवार के साथ रहती हैं। इधर, उम्र बढ़ने पर जब उसने अपनी बड़ी बेटी को साथ रहने के लिए बुलाया, तो भाई और उसका परिवार जान का दुश्मन बन बैठा। मारपीट की गई। उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया। विरोध करने पर उसे और बेटी, दामाद को जान से मारने की धमकी दी गई। 15 दिन से मारपीट और प्रताड़ित करने का यह सिलसिला चल रहा है।

आरोप है कि कई बार चरवा थाने में शिकायत की गई, लेकिन इलाकाई पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। भाई और उसके परिवार के सदस्यों की धमकी और प्रताड़ना से आजिज रोशनलाल ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ चरवा को प्रकरण की जांच करके समस्या के निस्तारण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें