फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी से चार लाख की लूट

Wed, 08 Mar 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के संभुई गांव के समीप ईंट-भट्ठा के सामने मंगलवार की शाम बदमाशों ने सराफा कारोबारी को तमंचा सटाकर जेवर से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब चार लाख रुपये के जेवर व नगदी थी। कारोबारी की सूचना पर पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। जानकारी होने पर एसपी ने भी घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन


   संभुई गांव निवासी सुभाष चंद्र मौर्य ने सिराथू में ईशी का पुरवा गांव में आभूषण की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की शाम को वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह संभुई गांव के समीप ईंट-भट्ठा के सामने पहुंचे। पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। जब तक सुभाष को कुछ समझ में आता बदमाशों ने तमंचा सटा दिया। जान से मारने की धमकी देकर सुभाष से जेवर भरा बैग लूट लिया।

इसके बाद सड़क किनारे खेत में उसको धक्का देकर भाग निकले। घटना के बाद सुभाष सैनी कोतवाली पहुंचा और लूट की जानकारी दी। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुभाष ने तीन किलो चांदी, सौ ग्राम सोना व नौ हजार रुपये के लूट की तहरीर पुलिस को दी है। सैनी पुलिस कारोबारी के साथ घटनास्थल पहुंची। मौका-मुआयना करने के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई। जानकारी होने पर एसपी वीके मिश्र भी घटनास्थल पर पहुंचे। पूछताछ के बाद उन्होंने जिले के सभी थानों की फोर्स को वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया। पुलिस के तमाम प्रयास के बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें