फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप का घर खंगाल ले गए चोर

Wed, 29 Nov 2017 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
सरायअकिल के बहुंगरा गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहुगरा गांव में सोमवार रात बेखौफ चोर झोलाछाप का घर खंगाल ले गए। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपए के गहने आदि पार कर दिए। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो सभी सन्न रह गए। पड़ोसी के घर चोरी की भनक लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए पीड़ित से तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के बहुगरा गांव निवासी कमलेश कुमार पुत्र रामलखन झोलाछाप चिकित्सक है। सोमवार रात परिवार के सभी लोग सो रहे थे। आधी रात को सभी गहरी नींद में थे। तभी चोर दीवार फांदकर घर के भीतर घुस गए। बेखौफ चोरों ने गृहस्थी वाले कमरे का ताला तोड़कर दस हजार नगदी के साथ दो किलो चांदी के गहने, बर्तन, कपड़ा आदि करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति पार कर दी। रात करीब दो बजे पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी हुई।

बिखरा सामान और कमरे का टूटा ताला देख परिजनों के होश उड़ गए। पड़ोसी के घर चोरी की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की  भीड़ जमा हो गई। चोरों की तलाश में ग्रामीणों ने घेराबंदी भी की पर सुराग नहीं लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए पीड़ित से तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें