फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत के विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, चक्काजाम

Mon, 08 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दुधारा मोहिद्दीनपुर गांव में रविवार दोपहर खूनी संघर्ष हो गया। जमीन के विवाद में एक पक्ष ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। दबंगों ने ट्रैक्टर से खेत जोत डाला। गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी पहुंचे। मारपीट में एक पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दुधारा गांव के रहने वाले ज्ञान सिंह खेत में धान की फसल की निराई-गुड़ाई करा रहा था।

खेत में विजय बहादुर की पत्नी रेखा, उसकी बेटी अर्चना, राजबहादुर की बेटी कल्पना और उसकी पत्नी काम कर रही थी। इस दौरान हटवा का रहने वाला फैज अख्तर अपने साथी अब्दुल रहमान निवासी बमरौली, अवशाद अहमद निवासी सैयद सरावां, कोतवाल निवासी पिपरी के साथ कई लोगों को लेकर पहुंचा। वह ट्रैक्टर भी ले गया था। खेत पर पहुंचते ही उसने गाली गलौच शुरू कर दी। इस पर ज्ञान सिंह ने विरोध किया तो दबंगों ने रायफल के बट से पिटाई शुरू कर दी।

मजदूरों ने बीच बचाव किया तो उन्हें भी मारापीटा गया। शोर सुन गांव के लोग आने लगे तो दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से भगदड़ मच गई। इसके बाद दबंगों ने ज्ञान सिंह के खेत को ट्रैक्टर से जोतवा दिया। खेत में धान की फसल तहसनहस हो गई। इसके बाद दबंग फरार हो गए। मामले में गांव वालों ने मनौरी भरवारी रोड पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर एएसपी वीरेंद्र कुमार, सीओ रामभवन यादव कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने ज्ञान सिंह से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, मगर वह नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें