फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की अफवाह ने करा दिया पथराव

Mon, 08 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुढ़ाना। नीमखेड़ी गांव में युवती से छेड़खानी की अफवाह पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से हुए पथराव में आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने माहौल को शांत करते हुए स्थिति को काबू में किया। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच करते हुए हंगामा करने वाले दोनों पक्षों के आठ लोगों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया। गांव में सुरक्षा की दृष्टि के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

थाना फुगाना के गांव नीमखेड़ी में शनिवार देर गांव की एक युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा छेड़खानी करने की अफवाह फैल गई। इससे दोनों समुदाय के युवक आमने सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी के बाद पथराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता, सीओ अकील अहमद, इंसपेक्टर फुगाना गिरीश त्यागी पुलिस बल के साथ नीमखेड़ी पहुंचे। दोनों पक्षों के घायलों को चिकित्सालय भिजवाया गया।

सीओ अकील अहमद ने ग्रामीणों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुए समझाया। सीओ और उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने संबंधित लड़की का बयान रिकार्ड किया है। लड़की ने अपने साथ किसी भी प्रकार की घटना से साफ इंकार किया। 
विज्ञापन


सीओ का कहना है कि छेड़खानी की अफवाह उड़ने से गांव का माहौल खराब होते-होते बच गया। किसी भी प्रकार की आशंका को लेकर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस घटना में पुलिस ने गांव का माहौल खराब करने का प्रयास तथा शांति भंग करने वाले दोनों समुदायों के 19 युवकों को नामजद तथा 40-50 अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। उधर, इंस्पेक्टर फुगाना ने बताया कि इस घटना में एक समुदाय के नामजद आरोपी अजीम, सलीम, वकील व नाजिम तथा दूसरे समुदाय के राहुल, बबलू, प्रमोद व अमित को गिरफ्तार किया है। 

घटना को लेकर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए रविवार को उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व सीओ अकील अहमद ने नीमखेडी गांव में जाकर ग्रामीणों से संपर्क किया। दोनों अधिकारियों ने बताया कि गांव में पूरी तरह शांति है। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार आठ युवकों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें