फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने युवती से किया दुराचार

Sat, 28 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
थाना क्षेत्र केे  इलाके में बुधवार की शाम पड़ोसी ने युवती से दुराचार किया। शाम को वह घर पर अकेली थी। परिवार के लोग खेत की ओर गए थे। हवस मिटाने के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों से युवती ने आपबीती बताई तो वह सन्न रह गए। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो चौकी पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार की शाम घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य लोग खेत की ओर गए थे। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक मुंह दबाकर उसे कमरे में उठा ले गया। जब तक वह शोर मचाती दरिंदें ने मुंह में कपड़ा ठूस कर उसके साथ दुराचार किया। हवस मिटाने के बाद युवक कहीं भी शिकायत पर युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

देर शाम घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई तो वह सन्न रह गए। दूसरे दिन भुक्तभोगी पिता युवती को लेकर चौकी गया। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर पढ़ने के बाद उसे डांटकर चौकी से भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख शुक्रवार को भुक्तभोगी पिता मंझनपुर पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने एसओ कोखराज को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें