फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती से दुराचार

Fri, 27 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
चरवा इलाके एक युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर दरिंदे ने इज्जत लूट ली। रात भर हवस मिटाने के बाद बृहस्पतिवार की शाम उसे काजू बाजार में छोड़कर फरार हो गया। दरिंदे के चंगुल से छूटी युवती घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। देर शाम पीड़ित पिता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोसी गांव का युवक उसे बहाने से पास बुलाकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद बाइक में बैठाकर भाग निकला। रात भर बेहोशी की हालत में उसकी अस्मत लूटता रहा।

बृहस्पतिवार की शाम होश आने के बाद काजू बाजार लाकर छोड़ दिया। इसके बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी युवती घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। युवती के साथ हुई घटना को सुन परिजनों के होश उड़ गए। देर शाम पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे भुक्तभोगी पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ चरवा राम आसरे सरोज ने बताया कि मामला फौरी तौर पर संदिग्ध प्रतीत हो रहा है पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें